thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

उदयपुर में अर्धनग्न कर महिला को बेरहमी से पीटा, नन्हा बेटा मां को देख बिलखता रहा

desk desk 10

सोशल मीडिया पर उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र के देवला इलाके का एक बेहद ही शर्मसार करने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ महिलाएं एक विधवा महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे सड़क पर अर्धनग्न कर दौड़ा रही है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 सोशल मीडिया पर उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र के देवला इलाके का एक बेहद ही शर्मसार करने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ महिलाएं एक विधवा महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे सड़क पर अर्धनग्न कर दौड़ा रही है। 
widow chased and beaten in half naked in suspicion of love affair in udaipur

उदयपुर | राजस्थान का उदयपुर जिला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एक तो कन्हैया लाल हत्याकांड को लेकर राजनीति गरमा दी है, वहीं अब यहां से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही शर्मसार करने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

जिसमें कुछ महिलाएं एक विधवा महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे सड़क पर अर्धनग्न कर दौड़ा रही है। 

ये घटना उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र के देवला इलाके की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित विधवा महिला गोगुन्दा थाना क्षेत्र के देवला की रहने वाली है और सिलाई का काम करती है। 

करीब एक साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। ये घटना गुरुवार की बताई जा रही है। 

मामले के अनुसार, भीमाना की रहने वाली करीब एक दर्जन से भी ज्यादा महिलाएं पीड़िता की दुकान पर पहुंची और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

सिर के बाल काट, अर्धनग्न कर बाजार में दौड़ाया

महिलाओं ने न सिर्फ विधवा महिला के साथ मारपीट की बल्कि उसके सिर के बाल भी काट दिए।

इसके बाद महिला को अर्धनग्न कर बीच बाजार में दौड़ाया गया। 

विधवा महिला मार खाती रही और चिल्लाती रही।

इस दौरान उसका नन्हा सा बेटा भी अपनी मां को पिटता देखकर रोता और चिल्लता रहा, लेकिन मारपीट करने वाली महिलाओं का दिल नहीं पसीजा। 

सड़क पर इस तरह से बेशर्मी करने वाली महिलाएं केवल यहां तक नहीं रूकी और उन्होंने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर मिर्ची डाल दी।

इस दौरान इलाके के लोग महिला को बचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को पुलिस एक्शन में आई और पीड़ित महिला के घर पहुंच कर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा मामला

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला का गांव के ही एक युवक से अफेयर चल रहा था। 

इस बात का पता प्रेमी की पत्नी को चल गया और उसने ये बात  मोहल्ले की दूसरी महिलाओं को बताई। जिसके बाद महिलाओं ने इक्टठा होकर महिलाओं के साथ ये बर्बरता कर डाली।

अब महिला की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आरोपी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 

थानाधिकारी मुकेश कुमार जाट ने कहा कि पुलिस ने आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: