प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि मृतका के सिर पर भारी चीज से वार कर हत्या की गई है। सफेद कपड़े में शव को बांधकर फेंका गया। चेहरे और सिर पर खून के निशान हैं।
लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कानोता थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कानोता के पापड़ गांव में सड़क किनारे महिला की अधजली लाश पड़ी है।
जिस पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और मौके पर से साक्ष्य जुटाए। मृतक महिला की उम्र करीब 25 साल बताई गई है।
पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में महिला की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए शव को जलाना सामने आया है।
महिला का आधा चेहरा जल जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है। इसके बाद शव को कपड़े में बांध ठिकाने लगाने के लिए देर रात वाहन के जरिए पापड़ गांव में सुनसान जगह फेंक गए।
हत्यारों ने शव की पहचान छिपाने के लिए पैट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।
लेकिन महिला का चेहरा पूरी तरह से जलने से बच गया और जिससे पुलिस को उसकी पहचान करने में मदद मिल सकेगी।
महिला के चेहरे के बाएं ओर एक मस्सा बताया जा रहा है। पुलिस ने रेप की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका की पहचान के साथ ही हत्यारों की तलाश में जुट गई है।