thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
खेल

10 शहर बनेंगे वर्ल्ड कप मैचों के साक्षी, क्या राजस्थान में भी होगा मुकाबला

desk desk 23

राजधानी जयपुर के सवाईमानसिंह स्टेडियम में वनडे, टेस्ट, टी20 और आईपीएल के मुकाबले खेले जाते रहे हैं लेकिन इसे वनडे वर्ल्डकप के एक भी मैच की मेजबानी का मौका नहीं मिला है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 राजधानी जयपुर के सवाईमानसिंह स्टेडियम में वनडे, टेस्ट, टी20 और आईपीएल के मुकाबले खेले जाते रहे हैं लेकिन इसे वनडे वर्ल्डकप के एक भी मैच की मेजबानी का मौका नहीं मिला है। 
world cup 2023 10 cities will witness world cup matches will there be competition in rajasthan too
SMS Stadium

जयपुर | World Cup 2023: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर ये है कि आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

जिसके अनुसार, टूर्नामेंट में 48 मुकाबले खेले जाएंगे और देश के 12 क्रिकेट मैदान इसके साक्षी होंगे। 

लेकिन क्या इन मुकाबलों में से कोई मैच राजस्थान में भी खेला जाएगा। इसको लेकर राजस्थान में रहने वाले क्रिकेट फैंस की उत्सुकता बनी हुई है।
बता दें कि इस मामले में राजस्थान के लोगों को तो निराशा ही हाथ लगेगी, क्योंकि आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए जिन मैदानों को चुना है उनमें राजस्थान का नाम कहीं भी नहीं है। 

गौरतलब है कि राजधानी जयपुर के सवाईमानसिंह स्टेडियम में वनडे, टेस्ट, टी20 और आईपीएल के मुकाबले खेले जाते रहे हैं लेकिन इसे वनडे वर्ल्डकप के एक भी मैच की मेजबानी का मौका नहीं मिला है। 

आईसीसी द्वारा जारी किए गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल के मुताबिक, ये क्रिकेट का महाकुंभ पूरे 46 दिन तक चलेगा और इसमें 48 मैच खेले जाएंगे।

वर्ल्ड कप टूनामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मुकाबले से होगी।

दो सेमीफाइनल मुकाबले मुंबई और कोलकाता में, जबकि फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये मैदान होंगे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मैचों के साक्षी

अहमदाबाद - नरेंद्र मोदी स्टेडियम
पुणे - महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम
कोलकाता - ईडन गार्डन्स
मुंबई - वानखेड़े स्टेडियम
बेंगलुरु - एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम
चेन्नई - एमए चिदंबरम स्टेडियम
दिल्ली - अरुण जेटली स्टेडियम
धर्मशाला - हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम
लखनऊ - इकाना क्रिकेट स्टेडियम
हैदराबाद - राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

आपको ये भी बता दें कि इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें शामिल हो रही हैं। 

सभी टीमों के बीच कुल 9 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में कूच करेंगी।

सेमीफाइनल जीतने वाली दो टीमें अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम भिड़ेंगी। 

शेयर करें: