नई दिल्ली | Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महांसघ के निर्वतमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर एक बार फिर से दंगल छिड़ गया है।
पहलवानों के समर्थन में शनिवार को हरियाणा के सोनीपत में महापंचायत का आयोजन हुआ।
जिसमें सभी ने पहलवानी दिखाते हुए सरकार को 15 जून तक का अल्टीमेटम दे दिया।
इस महापंचायत में फैसला हुआ कि अगर सरकार बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी पर 15 जून तक कोई निर्णय नहीं लेती है तो एशियन गेम्स खटाई में पड़ सकता है।
पहलवानों ने ये भी कहा कि, अब 15 जून के बाद आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा।