जयपुर | राजस्थान में चल रहे चुनावी घमासान के बीच एक बार फिर से प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चुनावी तैयारियों के बीच RAS अधिकारी निलंबित, 12 आरएएस के तबादले
गहलोत सरकार ने 12 आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं जबकि, एक आरएएस अधिकारी को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने सोमवार देर रात को आदेश जारी कर दिए हैं।
HIGHLIGHTS
- गहलोत सरकार ने 12 आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं जबकि, एक आरएएस अधिकारी को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने सोमवार देर रात को आदेश जारी कर दिए हैं।
संबंधित खबरें
देर रात गहलोत सरकार ने 12 आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं जबकि, एक आरएएस अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
इस संबंध में कार्मिक विभाग ने सोमवार देर रात को आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि, इससे पहले हाल ही में गहलोत सरकार ने आरएएस अधिकारियों को तबादला लिस्ट जारी की थी।
प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मध्य नजर गहलोत सरकार अधिकारियों की फील्ड में तैनाती करने में लगी हुई है।
संबंधित खबरें
इनको किया निलंबित
कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट झालावाड़ चेतन चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन के दौरान चेतन चौहान कार्मिक विभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार इनके हुए ट्रांसफर
- भंवरलाल मेहरड़ा को प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक मामलात विभाग, जयपुर में लगाया गया है।
- नरेश कुमार मावल को ।क्ड झालावाड़, धीरेन्द्र सिंह को ैक्ड मालाखेड़ा अलवर।
- आकाश रंजन को सहायक आयुक्त, देवस्थान जयपुर।
- रवि विजय को रजिस्ट्रार, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विवि, जयपुर।
- पर्वत सिंह चूंडावत को उपखंड अधिकारी, भींडर उदयपुर।
- रतनलाल योगी को एडीएम, दूदू।
- मनोज कुमार वर्मा को एसडीएम, मालपुरा टोंक।
- प्रगति आसोपा को रजिस्ट्रार, राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर।
- गुरू प्रसाद तंवर को एसडीएम, सज्जनगढ़ बांसवाड़ा।
- गोपालराम बंजारा को एसडीएम, बांसवाड़ा।
- रामलाल को अधिकारी, कुशलगढ़ बांसवाड़ा नियुक्त किया गया है।
ताज़ा खबरें
भारतीय रेलवे में बंपर भर्ती: इस वित्त वर्ष में 43,230 नियुक्तियां पूरी, 1.5 लाख से अधिक पदों पर चयन प्रक्रिया जारी
ऑस्ट्रेलिया में यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन ने पेश किया वैश्विक विजन: शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा से बदलेगी दुनिया
Suryansh Mundel Viral Video: सूर्यांश मुंडेल ने विधायक रविंद्र सिंह भाटी को दिया स्विमिंग पूल उद्घाटन का प्यारा निमंत्रण
जयपुर में सड़क पर युवती की दादागिरी, ईंट से युवक की बुलेट के किए टुकड़े