जयपुर | Administrative Reshuffle: राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले लगातार प्रशासनिक उथल-पुथल जारी है।
देर रात उथल-पुथल: राजस्थान में आरएएस अधिकारियों के तबादले, बदले गए अतिरिक्त संभागीय आयुक्त-एडीएम, आरयू में RAS मूलचंद रजिस्ट्रार पद पर नियुक्त
देर रात गहलोत सरकार ने एक बार फिर से बड़ा उथल-पुथल मचाते हुए 119 आरएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त से लेकर कई जिलों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर बदल दिए हैं। इसी के साथ प्रदेश के नगर निगमों में उपायुक्त व अतिरिक्त आयुक्त बदल दिए हैं।
HIGHLIGHTS
- देर रात गहलोत सरकार ने एक बार फिर से बड़ा उथल-पुथल मचाते हुए 119 आरएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त से लेकर कई जिलों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर बदल दिए हैं। इसी के साथ प्रदेश के नगर निगमों में उपायुक्त व अतिरिक्त आयुक्त बदल दिए हैं।
संबंधित खबरें
राज्य सरकार प्रदेश में लगातार प्रशासनिक फेरबदल में लगी हुई है।
देर रात गहलोत सरकार ने एक बार फिर से बड़ा उथल-पुथल मचाते हुए 119 आरएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त से लेकर कई जिलों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर बदल दिए हैं।
इसी के साथ प्रदेश के नगर निगमों में उपायुक्त व अतिरिक्त आयुक्त बदल दिए हैं।
संबंधित खबरें

माना जा रहा है कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार अधिकारियों की पोस्टिंग कर रही है ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लाभार्थियों को मिल सके।
इसके लिए कार्मिक विभाग की ओर से ट्रांसफर लिस्ट जारी करते हुए इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने पिछले दिनों ही प्रदेश में 19 नए जिलों और 3 संभाग बनाते हुए इन जिलों में कलेक्टर-एसपी के बाद एडीएम लगाए थे।

इसको लेकर आईएएस और आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए थे।
ताकि आचार संहिता लगने से पहले सरकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके और इसका फायदा सरकार को चुनावों में मिले।
आरयू में आरएएस मूलचंद रजिस्ट्रार पद पर नियुक्त
राज्य की गहलोत सरकार ने राजस्थान विश्वविद्यालय में खाली चल रहे रजिस्ट्रार पद पर आरएएस मूलचंद को लगाया है। गौरतलब है कि आरयू में छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर घमासान मचा हुआ है।

- महावीर खराड़ी को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त उदयपुर,
- परशुराम धानका को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त भरतपुर,
- ओमप्रकाश विश्नोई को संभागीय आयुक्त बीकानेर
- चेतन चौहान को एडीएम झालावाड़,
- निशु कुमार अग्निहोत्री को एडीएम करौली,
- राकेश कुमार प्रथम को एडीएम नागौर,
- धीरेन्द्र सिंह को एडीएम ब्यावर,
- ओमप्रकाश सहारण को एडीएम अनूपगढ़,
- चम्पालाल को एडीएम जोधपुर।
ताज़ा खबरें
सिरोही: बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित होने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और निष्पक्ष जांच की मांग
जालोर में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक: पीएम मोदी के पचपदरा दौरे की तैयारियों पर बनी रणनीति
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए बने 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ'
चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर को 32 रनों से हराया, कोलकाता के नाम दर्ज हुआ अब तक का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड