thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
जालोर

शिवगंज: क्यों नहीं बन रहा पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय : लोढ़ा

गणपत सिंह मांडोली

सिरोही में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के निर्माण के कार्यादेश की मांग, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने पशुपालन मंत्री से की मुलाकात

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
sanyam lodha meet minister joraram kumawat for pasupalan college

शिवगंज। पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार एवं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने रविवार को पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत से मुलाकात कर सिरोही में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के निर्माण के लिए कार्यादेश न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 के बजट में हुई इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद से अब तक निर्माण कार्य की स्वीकृति नहीं मिली है, जबकि भूमि का आवंटन पहले ही हो चुका है।

लोढ़ा ने मंत्री से कहा कि पशुपालन विभाग की ओर से 75 बीघा भूमि का आवंटन सिरोही जिला कलेक्टर द्वारा किया गया था और तहसीलदार ने नामांतरण भी कर दिया था, लेकिन इसके बाद विधानसभा चुनाव और आदर्श आचार संहिता के चलते कोई और कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 में नई सरकार बनने के बाद राजकीय पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के निर्माण के लिए निविदा जारी की जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है।

लोढ़ा ने यह भी बताया कि सिरोही जिला नीति आयोग द्वारा देश के सर्वाधिक पिछड़े जिलों में घोषित किया गया है, और यहां की बड़ी आबादी पशुपालन पर निर्भर है, इसलिए इस महाविद्यालय की स्थापना की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि वे व्यक्तिगत रुचि लेकर इस निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाएं।

पशुपालन मंत्री कुमावत ने लोढ़ा को आश्वासन दिया कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: