सिरोही। पूर्व विधायक संयम लोढा ने भील समाज के मेले में लोगो से पूछा कि पेंशन कितने माह से नही आ रही है, तो लोगो ने कहां 4 माह हो गये अब तक पेंशन नही आ रही हैं। नरेगा के पैसे कितने कितने दिनों में आ रहे है तो लोगो ने कहां कि 3-4 माह से आ रहे है।
Sirohi Rajasthan : संयम लोढ़ा का बयान,लोगो की समस्या कोई सुनने वाला नही
लोढा ने कहां कि भील समाज का गौरवशाली इतिहास है और उस इतिहास को लोगो के सामने रेखांकित करने का हमने काम किया है
HIGHLIGHTS
- सिरोही में भी हॉस्टल बन रहा है जिसमें एसटी की लडकियां सरकार के खर्चे पर अध्ययन कर सकेगी। इसी तरह देव नारायण छात्रावास में भी एसटी की 10 प्रतिशत लडकियां प्रवेश ले सकती है
संबंधित खबरें

पिछले sal जिन किसानो ने कृषि विद्युत कनेक्शन के डिमांड नोट जमा करवाए थे, उनके कनेक्शन हो रहे है तो लोगो ने कहां नही हो रहे है। इस समय डिमांड भरे हुए 350 कनेक्शन पेंडिंग हैं। इस पर पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहां कि राज आंख के असर से चलता है और बीजेपी की आंख का पानी मर चुका है।

घंटो घंटो बिजली कट रही है, लोगो को मच्छर काट रहे है, बच्चे सो नही पा रहे है, नवजात बच्चो को बहुत कठिनाई उठानी पड रही है लेकिन बीजेपी की सरकार सेर सपाटे व भ्रमण करने के लिए दक्षिण कोरिया, जापान की यात्रा पर निकली हुई है। यह लोगो को समझना पड़ेगा। लोढा पाडीव में भील समाज सोलह गांव जोरा परगना की ओर से आयोजित रामदेवजी मंदिर के वार्षिक मेले को संबोधित कर रहे थे।
संबंधित खबरें

लोढा ने कहां कि भील समाज का गौरवशाली इतिहास है और उस इतिहास को लोगो के सामने रेखांकित करने का हमने काम किया है। सिरोही जिले के अंदर आमदकद राणा पूंजा भील की प्रतिमा हमने जावाल में सर्कल बनाकर लगाई जिससे आने वाली पीढी उनके त्याग, साहस की प्रेरणा लेगी। शिवगंज में हमने एसटी बालिकाओं का होस्टल शुरू किया।
सिरोही में भी हॉस्टल बन रहा है जिसमें एसटी की लडकियां सरकार के खर्चे पर अध्ययन कर सकेगी। इसी तरह देव नारायण छात्रावास में भी एसटी की 10 प्रतिशत लडकियां प्रवेश ले सकती है। आज शिवगंज के छात्रावास में हम चले जाये तो वहां भील समाज की एक भी बालिका का प्रवेश नही है
यह समाज की कमजोरी है, समाज को जागृत होना होगा। मैने सिरोही, रेवदर में भी भील समाज को नि:शुल्क भूमि छात्रावास हेतू आवंटित करवाई है, आने वाले समय में भील समाज को इसका लाभ उठाना है।
लोढा ने कहां कि आपको समझना चाहिए कि राजनीतिक रूप से जावाल नगरपालिका में चैयरमैन सीट एसटी की है और मैने कनीराम भील को अध्यक्ष बनाया और भाजपा की सरकार आने के बाद उनको हटा दिया गया। एक दिन के लिए भी उनको चार्ज नही दिया।
यह अपने आप में जाहिर करता है कि इस सरकार की भील समाज के प्रति क्या सोच है।इस अवसर पर पूर्व विधायक लोढ़ा ने भगवान रामदेव जी के दर्शन कर सबके मंगल की कामना की। कार्यक्रम में भील समाज समिति के अध्यक्ष उकाराम भील, भरत भील, अन्नाराम भील, दीपक भील, ताराराम भील, तलसाराम भील, प्रकाश प्रजापति, दशरथ नरूका, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल माली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360