सिरोही | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरोही के बैनर तले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बढ़ती महंगाई और ईंधन के बढ़ते दामों,पूरे देश में पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस के दामों में बेतहासा वृद्धि हो रही है जिसके कारण आम आदमी,मध्यम वर्ग ओर गरीब का जीना दुश्वार हो गया है।दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं आम जनता की पहुंच से बाहर हो चुकी है।
सिरोही: बढ़ती महंगाई और स्थानीय समस्याओं के विरुद्ध ब्लॉक कांग्रेस का ज्ञापन!
सिरोही में ब्लॉक कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, पेपर लीक और स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।
HIGHLIGHTS
- सिरोही में ब्लॉक कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
- NEET जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर सरकार पर विफलता का आरोप लगाया।
- शहर में पानी, बिजली, सफाई और टूटी सड़कों जैसी स्थानीय समस्याओं को उठाया।
- कांग्रेस ने सरकार पर दिखावा करने और गंभीर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
संबंधित खबरें

प्रचंड गर्मी के कारण जनता पानी के संकट का जबरदस्त सामना कर रही है और उसमे बिजली कटौती कोड में खाज का काम कर रही है.
बढ़ती बेरोजगारी और पेपर लीक से युवा परेशानएवं नीट जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित परीक्षाओं के पेपर लीक होने के कारण देश एवं प्रदेश के लाखों छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार इस पर कोई ठोस कार्रवाई करने में पूरी तरह विफल रही है।

सिरोही शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।शहर के सभी मोहल्ले गंदगी से अटे पड़े हुए है। शहर की मुख्य सड़के जगह जगह से टूटी हर वक्त दुर्घटना का अंदेशा बन रही है। गाँवो में जगह जगह टूटी सड़के एवं आवारा पशु दुर्घटना व हादसों का कारण बन रही है,चिकित्सालयों में डॉक्टरों की कमी है।
संबंधित खबरें

वर्तमान सरकार इन बुनियादी और गंभीर समस्याओं का समाधान करने की बजाय केवल दिखावे और रील बाजी में व्यस्त है। ब्लॉक अध्यक्ष रतन माली ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केंद्र की सरकार और राज्य की सरकार की नाकामी एवं हठधर्मिता का पुर जोर विरोध करती है ।

इस मौके पर सिरोही नगर अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति,पूर्व उप सभापति जितेंद्र सिंघी,मंडल अध्यक्ष शिवलाल घांची,गणपत सिंह देवड़ा,जिला उपाध्यक्ष मोहन लाल सीरवी,महिला प्रदेश महा सचिव हेमलता शर्मा,महिला जिला अध्यक्ष रेणुलता व्यास,पदमाराम चौधरी,मोहन सिंह,जितेंद्र सिंह,सुंदर बेन माली,शैतान सिंह दहिया,प्रवीण जाटोलिया,चेतन कुमार डांगी,वसीम खान,जयंती लाल माली,राजेंद्र माली,सतपाल मेघवाल, नगाराम मेघवाल,ईश्वर भाई पुरोहित,मनोज पुरोहित सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
