thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

सिरोही: पहली कक्षा के छात्र के साथ शिक्षक ने की क्रूर मारपीट, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने की कठोर कार्रवाई की मांग

गणपत सिंह मांडोली

सिरोही के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक ने पहली कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटा। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • सिरोही के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा के छात्र की शिक्षक ने की पिटाई।
  • मारपीट में मासूम छात्र दीक्षित वैष्णव के शरीर पर आईं गंभीर चोटें।
  • पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने छात्र से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
  • पुलिस अधीक्षक ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
sirohi teacher brutally beats first grade student sanyam lodha demands action

सिरोही | 

सिरोही। सिरोही शहर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, विधायक हाउसिंग बोर्ड में पहली कक्षा में अध्ययनरत छात्र दीक्षित वैष्णव के साथ उसी विद्यालय के शिक्षक गजेंद्र सिंह द्वारा क्रूरता पूर्वक मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। मारपीट के कारण मासूम छात्र के शरीर पर चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा तत्काल छात्र दीक्षित वैष्णव के घर पहुंचे और बच्चे से मुलाकात कर उसकी स्थिति जानी। उन्होंने परिवार से पूरी घटना की जानकारी ली तथा बच्चे के शरीर पर आई चोटों को देखा।परिवार ने बताया की रात को 10 बजे थाने गए तो पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और आज पुलिस हैड कांस्टेबल समझौते के लिए दबाव बनाने लगा ।


इसके बाद पूर्व विधायक संयम लोढ़ा छात्र एवं उसके परिजनों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही से मिले और आरोपी शिक्षक के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। लोढ़ा ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष घटना को गंभीर बताते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि सिरोही के बच्चों के साथ इस प्रकार की क्रूरता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल डिप्टी को मुकदमा दर्ज करवाने, बच्चे का मेडिकल करवाने तथा आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।


इसके पश्चात पूर्व विधायक संयम लोढ़ा छात्र दीक्षित वैष्णव एवं उसके परिवार को साथ लेकर जिला कलेक्टर, सिरोही से भी मिले उन्होंने जिला कलेक्टर के समक्ष घटना को गंभीरता से रखते हुए आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।


पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि सिरोही के बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता और हिंसा को सहन नहीं किया जाएगा शिक्षक का दायित्व बच्चों को शिक्षा, संस्कार और सुरक्षा देना है, न कि उनके साथ हिंसा करना राजकीय विद्यालय में पहली कक्षा के मासूम बच्चे के साथ इस प्रकार की घटना होना पूरी शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल और एक कलंक है।


उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में केवल औपचारिक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी शिक्षक की हिम्मत बच्चों के साथ इस प्रकार की मारपीट करने की न हो।


लोढ़ा ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी शिक्षक के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए तथा विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।


लोढ़ा ने कहा कि मासूम बच्चों के साथ हिंसा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी सिरोही के बच्चों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा 


इस मौके पर सिरोही नगर कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत कुमार जैन, शिवगंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण रावल, शिवगंज नगर कांग्रेस अध्यक्ष हडमत सिंह मेड़तिया, दशरथ सिंह नरूका, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव कुशल सिंह देवड़ा, विनोद देवड़ा, मुख्तियार खान, सुंदर माली, हडमत सिंह देवड़ा, कांतिलाल खत्री, जयंतीलाल  माली, ज्योति तोलानी, प्रवीण जाटोलिया, गोविंद दादावत, भंवर सिंह देवड़ा, प्रवीण सिंह निम्बोड़ा, प्रकाश धवल वनेपाल सिंह पदम सिंह अनिल प्रजापत मौजूद रहे ।

*Edit with Google AI Studio

शेयर करें: