thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

शीतलहर: शीतलहर से माउंट आबू में जनजीवन थमा, पारा माइनस 3 डिग्री पर

thinQ360

न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद मैदानी इलाकों के साथ घरों और होटलों के बाहर खड़ी कारों की छत, बाहर रखे सामान, नक्कीलेक पर खड़ी नावों पर बर्फ जमी पाई गई। कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव के साथ ही घरों में रूम हीटर का सहारा ले रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  • न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद मैदानी इलाकों के साथ घरों और होटलों के बाहर खड़ी कारों की छत, बाहर रखे सामान, नक्कीलेक पर खड़ी नावों पर बर्फ जमी पाई गई। कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव के साथ ही घरों में रूम हीटर का सहारा ले रहे हैं।

सिरोही, 11 जनवरी 2024: राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कड़ाके की सर्दी का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन सिरोही जिले के माउंट आबू में देखने को मिल रहा है। माउंट आबू में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद लोगों की धुजनी छूट गई। ठंड के थर्ड डिग्री टॉर्चर के चलते लोगों की दिनचर्या में इसका असर पड़ा है। लोग देर तक घरों में दुबके रहते हैं। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी इस कड़ाके की सर्दी में होटल के कमरे से बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। बाजारों में सुबह सुबह सन्नाटा पसरा रहता है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद मैदानी इलाकों के साथ घरों और होटलों के बाहर खड़ी कारों की छत, बाहर रखे सामान, नक्कीलेक पर खड़ी नावों पर बर्फ जमी पाई गई। कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव के साथ ही घरों में रूम हीटर का सहारा ले रहे हैं।

माउंट आबू में शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, कई सरकारी कार्यालय भी बंद कर दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है।

टैग: rajasthan jaipur
शेयर करें: