thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

शिक्षा जीवन का आधार: आदर्श विद्या मंदिर द्वार बालको की शिक्षा एवं संस्कारों को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है

desk

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व संस्कारों से बालक देश का जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज एवं राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहता है

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व संस्कारों से बालक देश का जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज एवं राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहता है
adarsh ​​vidya mandir is making commendable efforts to advance the education and values ​​of children
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री  ओटाराम देवासी

जयपुर । ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री  ओटाराम देवासी ने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है और आदर्श विद्या मंदिर द्वार बालको की शिक्षा एवं संस्कारों को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

 राज्य मंत्री  देवासी सोमवार को जालोर जिले के राजकीय निष्क्रमणीय पशुपालक आवासीय विद्यालय हरियाली में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने के लिए कृत संकल्पित है। 

 ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व संस्कारों से बालक देश का जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज एवं राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहता है।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, स्टाफ सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

टैग: jaipur rajasthan
शेयर करें: