पूर्व विधायक बलजीत यादव कोर्ट में पेश, 3.72 करोड़ का घोटाला: जयपुर: पूर्व विधायक बलजीत यादव की कोर्ट में पेशी, ईडी ने 3.72 करोड़ के विधायक फंड घोटाले का किया खुलासा

पूर्व विधायक बलजीत यादव को ईडी ने जयपुर की विशेष अदालत में पेश किया। उन पर विधायक फंड के 3.72 करोड़ रुपये रिश्तेदारों के खातों में भेजने का आरोप है।

बलजीत यादव

जयपुर | राजस्थान के पूर्व विधायक बलजीत यादव को आज जयपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। प्रवर्तन निदेशालय ईडी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि यादव ने विधायक फंड का लगभग 3.72 करोड़ रुपया अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया था।

गौरतलब है कि उन्हें 4 फरवरी को रिमांड पर लिया गया था। सुनवाई के दौरान बलजीत यादव ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित और गैर-कानूनी करार दिया। उन्होंने तर्क दिया कि विधायक की फंड आवंटन में सीधी भूमिका नहीं होती और उनके निजी खाते में कोई पैसा नहीं आया है।

कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान परिसर में हुई नारेबाजी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की, जिस पर यादव ने स्पष्ट किया कि वे न्यायपालिका का सम्मान करते हैं और नारेबाजी करने वालों को उन्होंने समझाया है। फिलहाल मामले की सुनवाई जारी है और ईडी भ्रष्टाचार के सबूत जुटाने में लगी है।