जयपुर । जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव का वर्चुअल प्रसारण गुरूवार को सियाम ऑडिटोरियम, कोटा में भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयनित कोटा के दिनेश कुमार मालदिया से संवाद किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से संवाद के दौरान दिनेश कुमार ने बताया कि वे पांच साल तक एनएचएम में अस्थाई रूप से कार्यरत थे, अब वर्तमान सरकार द्वारा उन्हें नर्सिंग आफिसर के रूप में स्थाई रूप से चयनित किया गया है। उन्होंने प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिनेश कुमार को स्थाई नौकरी पर चयन के लिए बधाई दी। दिनेश कुमार को शीघ्र ही नर्सिंग ऑफिसर के रूप में नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मंच पर सांकेतिक रूप से 5 नवनियुक्त कार्मिकों, वरिष्ठ अध्यापक के पद पर चयनित पिंकी कपूरिया, कृषि पर्यवेक्षक के पद पर चयनित संदीप कुमार, होम्योपेथी कम्पाउंडर के पद पर चयनित विनोद कुमार मीणा, यूनानी कम्पाउंडर राकेश कुमार एवं होम्योपेथी कम्पाउंडर सपना शर्मा को नियुिक्त पत्र सौंपे। जिले में कुल 43 कार्मिकोें को नियुक्ति पत्र दिए गए।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, सांगोद प्रधान जयवीर सिंह, जनप्रतिनिधि राकेश जैन, जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, एडीएम सीलिंग श्रीमती कृष्णा शुक्ला, एडीएम सिटी अनिल सिंघल, सीएमएचओ डॉ. जगदीश सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कोटा में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव : कोटा में 43 नवनियुक्त कार्मिकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से संवाद के दौरान दिनेश कुमार ने बताया कि वे पांच साल तक एनएचएम में अस्थाई रूप से कार्यरत थे, अब वर्तमान सरकार द्वारा उन्हें नर्सिंग आफिसर के रूप में स्थाई रूप से चयनित किया गया है। उन्होंने प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिनेश कुमार को स्थाई नौकरी पर चयन के लिए बधाई दी। दिनेश कुमार को शीघ्र ही नर्सिंग ऑफिसर के रूप में नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए जाएंगे
ताज़ा खबरें
जैसलमेर पुलिस का 'एरिया डोमिनेशन' अभियान: 47 टीमों की छापेमारी में कई वांछित अपराधी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
अजमेर में प्रशिक्षु RPS दीपेंद्र सैनी को दी धमकी, आरोपी ने कहा- 'नौकरी करना भुला दूंगा', हमले में अंगुली जख्मी
राजस्थान
राजस्थान में अशोक गहलोत का 'इंतजारशास्त्र' सीरीज से भजनलाल सरकार पर तीखा हमला, विकास कार्यों में देरी पर उठाए गंभीर सवाल
राजस्थान
फलोदी में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से पलटी थार, दो युवकों की दर्दनाक मौत
राजस्थान