thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

असम सीएम बिस्वा की राजस्थान एंट्री: 20 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा में गरजेंगे हिमन्त बिस्वा शर्मा

desk

भाजपा ने अपनी चुनावी लड़ाई को और मजबूत करने के लिए अब बाहरी नेताओं का सहारा लेना भी शुरू कर दिया है। जिसके तहत अब असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा शर्मा भी 20 सितंबर को भाजपा का प्रचार करने राजस्थान आ रहे हैं। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • भाजपा ने अपनी चुनावी लड़ाई को और मजबूत करने के लिए अब बाहरी नेताओं का सहारा लेना भी शुरू कर दिया है। जिसके तहत अब असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा शर्मा भी 20 सितंबर को भाजपा का प्रचार करने राजस्थान आ रहे हैं। 
assam cm himanta biswa sarma will attend bjp parivartan yatra on 20th september in jodhpur
Assam CM Himanta Biswa Sarma

जोधपुर | राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पार्टियों के बीच मुकाबला बढ़ता जा रहा है। 

प्रदेश में भाजपा ने परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाल रखी है। जिसके जवाब में अब कांग्रेस भी 25 से 29 सितंबर तक जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है। 

ऐसे में भाजपा ने अपनी चुनावी लड़ाई को और मजबूत करने के लिए अब बाहरी नेताओं का सहारा लेना भी शुरू कर दिया है। 

जिसके तहत अब असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा शर्मा भी 20 सितंबर को भाजपा का प्रचार करने राजस्थान आ रहे हैं। 

असम सीएम बिस्वा भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे और जनता का समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे। 

जोधपुर के लूणी में जनसभा को करेंगे संबोधित

जैसलमेर के रामदेवरा से शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का 21 सितंबर को जोधपुर में समापन होगा। 

इस दौरान यहां के गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा होगी, लेकिन उससे पहले 20 सितंबर को लूणी में भी एक बड़ी सभा होगी जिसमें असम के मुख्मयंत्री हिमन्त बिस्वा शर्मा भी शामिल होंगे और यहां आए जनसमूह को संबोधित करेंगे।

आपको बता दें कि रामदेवरा से शुरू हुई इस परिवर्तन यात्रा का संयोजक राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत को बनाया गया है।

इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कई विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा के गुजरने के दौरान शामिल रहे और जन सभाओं को संबोधित किया। 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिखाई थी हरी झंडी 

बता दें कि जैसलमेर के रामदेवरा से रवाना हुई भाजपा की इस परिवर्तन यात्रा को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 

इस दौरान रक्षा मंत्री रामदेवरा मंदिर पहुंचे थे और बाबा रामदेव जी की पूजा-अर्चना की थी। 

इस यात्रा किया है सबसे बड़ा क्षेत्र कवर

भाजपा प्रदेश की चारों दिशाओं से चार यात्राएं निकाल रही है, लेकिन ये यात्रा सबसे बड़े क्षेत्र को कवर करने वाली यात्रा है। 

इस यात्रा में जैसलमेर, जोधपुर, पोकरण, मेड़ता, डेगाना, शेरगढ़, बिलाड़ा, अजमेर, पुष्कर, नागौर समेत करीब 51 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया है। इस दौरान यह यात्रा करीब 2574 किलोमीटर का सफर तय करती हुई जोधपुर में समापन की ओर अग्रसर है। 

शेयर करें: