thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

UN में गूंजेगी आदिवासियों की आवाज: UN में बोलेंगे BAP सांसद राजकुमार रोत, मांगे सुझाव

बलजीत सिंह शेखावत

बांसवाड़ा-डूंगरपुर से BAP सांसद राजकुमार रोत जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के आदिवासी अधिकार मंच पर बोलेंगे। उन्होंने इस वैश्विक मंच के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • बांसवाड़ा-डूंगरपुर के BAP सांसद राजकुमार रोत UN में बोलेंगे।
  • यह सत्र 13 से 17 जुलाई तक जिनेवा में आयोजित होगा।
  • सम्मेलन आदिवासी लोगों के अधिकारों पर केंद्रित है।
  • रोत ने सोशल मीडिया पर लोगों से सुझाव मांगे हैं।
bap mp rajkumar rot to speak at un session on indigenous rights in geneva

राजस्थान |

संयुक्त राष्ट्र (UN) के आदिवासी लोगों के अधिकारों पर विशेषज्ञ मंच (EMRIP) का 19वां सत्र 13 से 17 जुलाई तक आयोजित होगा। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होगा।

इस कार्यक्रम में आदिवासी अधिकारों और उनकी स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

UN में बोलेंगे राजकुमार रोत

इस सम्मेलन की खास बात यह है कि इसमें राजस्थान के एक सांसद भी हिस्सा लेंगे। बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी और लोगों से सुझाव भी मांगे।

लोगों से मांगे सुझाव

राजकुमार रोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लोगों से आदिवासी समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सुझाव भेजने का आग्रह किया।

"यह केवल मेरा नहीं, बल्कि देश के करोड़ों आदिवासियों की आवाज़ को विश्व पटल तक पहुंचाने का अवसर है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि जल, जंगल, ज़मीन, संविधान, वनाधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, भाषा, विस्थापन या आदिवासी समाज से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे व सुझाव मुझे अवश्य भेजें।"

रोत ने कहा कि वह लोगों के सुझावों को संयुक्त राष्ट्र के इस वैश्विक मंच पर उठाने का प्रयास करेंगे।

क्यों खास है यह मंच?

भारत आदिवासी पार्टी के अनुसार, यह वही संयुक्त राष्ट्र मंच है जिसने विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) को वैश्विक पहचान दिलाने और दुनिया भर में आदिवासी अधिकारों को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कौन हैं राजकुमार रोत?

राजकुमार रोत ने 2018 में भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) से चौरासी सीट पर विधानसभा चुनाव जीता था।

इसके बाद उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के गठन में अहम भूमिका निभाई।

साल 2023 में रोत बीएपी से विधायक बने और फिर 2024 में बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा।

इस चुनाव में उन्होंने राजस्थान में जनजाति क्षेत्र के कद्दावर नेता महेंद्रजीत मालवीया को हराया था।

शेयर करें: