thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना की राशि में दी बढ़ोतरी की स्वीकृति

desk

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने  आशा सहयोगिनियों को तोहफा देते हुए उनके मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि को भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह मानदेय वृद्धि 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगी। जिसमें आशा सहयोगिनियों को 4 हजार 98 के स्थान पर 4 हजार 508 रुपए की राशि दी जाएगी

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने  आशा सहयोगिनियों को तोहफा देते हुए उनके मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि को भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह मानदेय वृद्धि 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगी। जिसमें आशा सहयोगिनियों को 4 हजार 98 के स्थान पर 4 हजार 508 रुपए की राशि दी जाएगी
deputy chief minister diya kumari approved the increase in the amount of chief minister balika sambal yojana
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

जयपुर । उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने "मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना" के तहत दी जाने वाली राशि को ₹10 हजार से बढ़ाकर ₹30 हजार कर दिया है।

उप मुख्यमंत्री ने समाज में लिंग भेद उन्मूलन और बालिका के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना में दी जाने वाली राशि में उक्त बढ़ोतरी की वित्तीय स्वीकृति दी है। योजना के तहत पहली व दूसरी बालिका के जन्म पर और उसके बाद नसबंदी करवाने की स्थिति में यह राशि दी जाएगी।  

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 21 वर्ष की अवधि किए जाने की भी स्वीकृति दी है।

सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ

उल्लेखनीय है कि सुकन्या समृद्धि योजना का  लाभार्थी खाता ₹25 हजार की राशि से खोला जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रति वर्ष  ₹250 बालिका के खाते में जमा करवाए जाएंगे। ये राशि बालिका के नाम पर बनाई गई एफ डी आर राशि रुपए 3 हजार 500 के ब्याज से जमा होगी। एफ डी आर का अधिक ब्याज बालिका के 500 रूपये से खोले गए बचत खाते में जमा होता रहेगा। 21 वर्ष पश्चात यह राशि 1 लाख 47 हजार 542 होना संभावित है। इस योजना के अंतर्गत ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा भी देय है जो 21 वर्ष की अवधि के पश्चात भी निरंतर लागू रहेगा।

आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने  आशा सहयोगिनियों को तोहफा देते हुए उनके मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि को भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह मानदेय वृद्धि 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगी। जिसमें आशा सहयोगिनियों को 4 हजार 98 के स्थान पर 4 हजार 508 रुपए की राशि दी जाएगी।

टैग: jaipur rajasthan
शेयर करें: