अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : एक करोड़ लोगों को देंगे राजयोग का संदेश

एक करोड़ लोगों को देंगे राजयोग का संदेश
राजयोग का अभ्यास करते हुए बीके भाई-बहनें
Ad

Highlights

- 140 देशों के ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्रों पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- 5500 सेवाकेंद्र बनेंगे सहभागी
- 50 हजार पाठशालाओं में भी होंगे आयोजन

आबू रोड। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा रिकार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। संस्थान ने इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक करोड़ लोगों को राजयोग का संदेश देने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 140 देशों में स्थित 5500 सेवाकेंद्रों और 50 हजार पाठशालाओं में योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही हैं। संस्थान द्वारा देशभर में स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी, शैक्षणिक संस्थानों और पब्लिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


कार्यकारी सचिव बीके राजयोगी डॉ. मृत्युंजय भाई ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ की शिक्षा का मुख्य आधार है राजयोग मेडिटेशन। संस्थान के सभी सेवाकेंद्रों पर राजयोग मेडिटेशन नि:शुल्क सिखाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश-विदेश के सेवाकेंद्रों पर धूमधाम से योग दिवस मनाया जाएगा।

21 जून को सुबह 7 बजे से 7.45 बजे तक योग का कार्यक्रम होगा। इसमें लोगों को मानसिक शांति के लिए राजयोग मेडिटेशन और शारीरिक स्वस्थता के लिए प्राणायाम और  सिखाया जाएगा। सभी सेवाकेंद्रों से समन्वय स्थापित करने के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

140 देशों में पहुंचाया राजयोग का संदेश-
डॉ. मृत्युंजय भाई ने बताया कि वर्ष 1937 में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की नींव रखी गई। संस्थापक ब्रह्मा बाबा की दूरदृष्टि, अखंड निश्चय के बल पर भारतीय पुरातन संस्कृति अध्यात्म और राजयोग का संदेश आज विश्व के 140 देशों तक पहुंचा है।

राजयोग मेडिटेशन सीखकर लाखों लोगों का जीवन पूरी तरह से बदल गया है। संस्थान धर्म, पंथ, संप्रदाय से ऊपर उठकर सर्वधर्म समभाव और वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना के साथ सेवा में समर्पित है। यहां का मुख्य नारा है स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन।

योग से विश्व को देंगे शांति के शुभ प्रकम्पन-
योग दिवस पर सामूहिक रूप से ब्रह्माकुमार भाई-बहनों द्वारा विश्व में शांति, एकता, सौहार्द्र के लिए शुभ प्रकम्पन दिए जाएंगे। इसके लिए योग कार्यक्रम में हजारों बीके भाई-बहनों एक साथ बैठकर राजयोग ध्यान करेंगे

Must Read: दुल्हन को लेने जा रही बस रास्ते में ट्रेलर से भिड़ी, डेढ़ दर्जन घायल

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :