नागौर | राजस्थान के नागौर जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. नागौर के परबतसर थाना इलाके के दिलढाणी गाँव में एक पिता ने अपनी ही बेटियों पर रात को कुल्हाड़ी चला दी.
पिता बना बेटियों का हत्यारा: नागौर में मानसिक रूप से बीमार मानाराम ने बेटियों पर चला दी कुल्हाड़ी
नागौर के परबतसर थाना इलाके के दिलढाणी गाँव में एक पिता ने अपनी ही बेटियों पर रात को कुल्हाड़ी चला दी. जिसमे उसकी दो बेटियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और मानाराम की पत्नी केसर और दोहिते प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए.
HIGHLIGHTS
- नागौर के परबतसर थाना इलाके के दिलढाणी गाँव में एक पिता ने अपनी ही बेटियों पर रात को कुल्हाड़ी चला दी. जिसमे उसकी दो बेटियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और मानाराम की पत्नी केसर और दोहिते प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए.
संबंधित खबरें
मानसिक रूप से बीमार मानाराम ने रात को करीब दो बजे पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
जिसमे उसकी दो बेटियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और मानाराम की पत्नी केसर और दोहिते प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल पत्नी और दोहिते को अस्पताल ले जाया गया.
जहाँ से अजमेर रेफर कर दिया है. पत्नी और दोहिते की हालत गंभीर बताई जा रही है.
संबंधित खबरें
जानकारी के मुताबिक मानाराम की छोटी बेटी रेखा को आज ससुराल भेजना था.
ऐसे में रात को ही पूरा परिवार रेखा को ससुराल भेजने की तैयारी करके सोया था.
ससुराल जाने के लिए रेखा भी बड़ी खुश थी. उसने अपने हाथों में मेहन्दी भी लगाई थी.
रात को मेहंदी लगाकर रेखा सो गई थी.
रेखा की बड़ी बहन मीरा भी बहन की विदाई के लिए अपने बेटे प्रिंस के साथ पीहर आई हुई थी.
लेकिन रात में ही कुछ बदल गया.
मानसिक रूप से बीमार पिता के हमले में दोनों बेटियों रेखा और मीरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
पुलिस के अनुसार 10 साल पहले खान में काम करते हुए आरोपी पिता मनाराम गिर गया था.
इसके बाद से वह मानिसक रूप से बीमार चल रहा है.
वह काफी गुस्सैल हो गया था और गाली-गलौज भी करता था.
पड़ौसियों के मुताबिक सोमवार शाम तक सब कुछ सही था.
घर की सभी महिलाओं ने हाथों में मेहँदी लगाई थी.
लेकिन अचानक आधी रात को पता नहीं मनाराम को क्या हुआ और उसने सोते हुए परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.
ताज़ा खबरें
जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिले मंत्री झाबर सिंह खर्रा, शिष्टाचार भेंट में हुई अहम चर्चा
बिग बॉस फेम तान्या मित्तल का जयपुर में आध्यात्मिक सफर: मंदिरों में दर्शन कर बोलीं- यहां के स्थान महसूस किए जाते हैं
सोने-चांदी के दाम गिरे: चांदी ₹2,753 और सोना ₹246 सस्ता, जानें ईरान जंग के बीच क्यों आई कीमतों में इतनी बड़ी कमी
महिला आरक्षण पर सोनिया गांधी का बड़ा दावा: कहा- परिसीमन असली मुद्दा, चुनाव के बीच विशेष सत्र क्यों?