जयपुर | AAP Candidate List: राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस के वोटों में सेंध मारने के लिए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।
’AAP’ की तीसरी लिस्ट जारी, कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध मारने की सियासी चाल, इनकों यहां से दिया टिकट
आप’ ने राजधानी जयपुर की आदर्शनगर विधानसभा सीट से उमरदराज को टिकट दिया है। बता दें कि कांग्रेस ने जयपुर की आदर्शनगर सीट से रफीक खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में इस सीट पर ’आप’ ने सियासी चाल चलते हुए मुस्लिम केंडिडेट को मैदान में उतारा है...
HIGHLIGHTS
- 1 आप’ ने राजधानी जयपुर की आदर्शनगर विधानसभा सीट से उमरदराज को टिकट दिया है। बता दें कि कांग्रेस ने जयपुर की आदर्शनगर सीट से रफीक खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में इस सीट पर ’आप’ ने सियासी चाल चलते हुए मुस्लिम केंडिडेट को मैदान में उतारा है...
संबंधित खबरें
आम आदमी पार्टी ने रविवार देर रात को अपने 16 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।
किसको कहां से मिला टिकट
- सादुलशहर से गुरविन्दर कौर बरार,
- करणपुर से प्रो. सुखविन्दर सिंह वनार,
- सूरतगढ़ से लीलाधर स्वामी,
- पीलीबंगा से वीरेन्द्र मेघवाल,
- आदर्शनगर (जयपुर) उमरदराज,
- अलवर ग्रामीण से महावीर प्रसाद राजोरिया,
- राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से नंदलाल मीना,
- कठूमर से सुनील बैरवा,
- टोड़ाभीम से आशाराम मीना,
- पुष्कर से अक्ष्यराज,
- डीडवाना से रामनिवास रायल,
- डेगाना से गणेश मीना,
- नावां से गजेन्द्र सिंह कुकांवाली,
- आसीन्द से राना खान,
- बूंदी से किशनलाल मीना,
- अंता से ओम गोचर।
’आप’ की कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध मारने की चाल
संबंधित खबरें
’आप’ ने राजधानी जयपुर की आदर्शनगर विधानसभा सीट से उमरदराज को टिकट दिया है।
बता दें कि कांग्रेस ने जयपुर की आदर्शनगर सीट से रफीक खान को अपना उम्मीदवार बनाया है।
ऐसे में इस सीट पर ’आप’ ने सियासी चाल चलते हुए मुस्लिम केंडिडेट को मैदान में उतारा है और कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध मारने का काम किया है।
इससे पहले ’आप’ ने शनिवार को अपने 21 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट में 23 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था।
आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू
आपको बता दें कि राजस्थान 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में आज सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
200 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने अब तक 95 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, वहीं भाजपा ने 124 उम्मीदवारों की घोषणा की है।