जालोर | लोकसभा चुनाव के दौरान आवश्यक सेवाओं पर नियोजित गैरमौजूद मतदाता अब पोस्टल वोटिंग सेंटर (पीवीसी) पर 19 से 21 अप्रैल तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक डाक मतपत्र द्वारा मतदान कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा पार्थ ने बताया कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आवश्यक सेवाओं पर नियोजित गैरमौजूद मतदाताओं (एडब्ल्यूइएस) के लिए विधानसभावार 5 पोस्टल वोटिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं।
विधानसभावार बनाए गए पोस्टल वोटिंग सेंटर
जालोर जिले के आवश्यक सेवाओं में नियोजित अनुपस्थित मतदाता विधानसभावार स्थापित पोस्टल वोटिंग सेन्टर पर 19 से 21 अप्रैल तक डाक मतपत्र द्वारा मतदान कर सकेंगे। इसके लिए विधानसभावार कुल 5 पोस्टल वोटिंग सेंटर (पीवीसी) बनाए गए है।