बीकानेर – अर्जुन पंचारिया सिंधू को राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ के युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह महत्वपूर्ण नियुक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश रानेजा और कार्यकारी निदेशक सूरजकरण शर्मा की सहमति से की गई है।
अर्जुन पंचारिया सिंधू संगठन के साथ लंबे समय से बिना किसी आधिकारिक पद के सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे।
उनके समर्पण और निष्ठा को देखते हुए, उन्हें अब यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।