10 अप्रैल को आहोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
रानीवाड़ा/भीनमाल,9 अप्रैल | पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मंगलवार को रानीवाड़ा के एक रिसॉर्ट में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। जालोर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि 36 कौमों ने मेरा साथ दिया इसलिए ही मैं 3 बार मुख्यमंत्री बन पाया। मुझे पूरा विश्वास है कि वैभव को भी 36 कौमों का पूरा प्यार मिलेगा और वे उसे भारी मतों से विजयी बनाएंगे।
अशोक गहलोत ने कहा कि जालोर के सांसद अपने लोगों के लिए ही काम नहीं कर पाए। संसद में खुल कर अपने लोगों के लिए नहीं बोल पाए। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का सांसद अपनी जनता के बारे में ना सोच कर सिर्फ अपनी कुर्सी की सोचे उसे जनता जनार्दन सबक सिखा देती है। भाजपा ने 20 साल से रानीवाड़ा सहित जालोर लोकसभा क्षेत्र की उपेक्षा की है।


