Jaipur/Rajasthan
BJP election committee meeting: विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। 2023-24 में राजस्थान समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर आज बीजेपी की अहम बैठक होगी। इसके तहत बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक बुलाई गई है।
सीईसी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत 15 चुनाव समिति के सदस्य शामिल होंगे।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने है। इसके मद्देनजर चुनाव समिति की बैठक में बीजेपी अपनी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेगी।