नई दिल्ली | Chandrayaan-3 Mission: भारत के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। देश का ’चंद्रयान-3’ दुनिया में नया इतिहास रचने के लिए अपने सफर निकला।
देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर भारत के इस ’चंद्रयान-3’ मिशन पर टिकी हुई है।
श्रीहरिकोटा स्थित केंद्र से चंद्रमा की सतह पर अपनी छाप छोड़ने के लिए इसरो का मून मिशन चंद्रयान-3 जैसे ही घड़ी की सुई 2ः35 पर आई वैसे ही अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया।
भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव के करीब पहुंचने वाला पहला देश भी होगा।