नई दिल्ली: दिल्ली ब्लास्ट (Delhi Blast) में 10 लोगों की मौत हुई। जांच एजेंसियों ने जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के मेडिकल नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। आतंकियों ने बाबरी मस्जिद विध्वंस (Babri Masjid Demolition) का बदला लेने के लिए धमाकों की साजिश रची थी।
इस दिल दहला देने वाली घटना में कई लोग घायल भी हुए थे। घटना के बाद से ही जांच एजेंसियां लगातार खुलासे कर रही हैं। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद के सफेदपोश मेडिकल नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है।
6 शहरों में 6 बम विस्फोटों की थी साजिश
जांचकर्ताओं का कहना है कि आतंकी समूह ने 6 दिसंबर को 6 शहरों में 6 बम विस्फोटों की साजिश रची थी। खुफिया सूत्रों के अनुसार, 10 नवंबर को दिल्ली में हुए विस्फोट के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में डॉ. शाहीन शाहिद, उसके भाई डॉ. परवेज सईद अंसारी और डॉ. मुजम्मिल अहमद गनी से पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है।