नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में लाल किले (Red Fort) के पास हुए धमाके में 'मैडम सर्जन' डॉ शाहीन शाहिद (Dr. Shaheen Shahid) की डायरी से 'D6 मिशन' का खुलासा हुआ है। जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) विध्वंस का बदला लेने के लिए छह शहरों को दहलाने की साजिश रची थी।
लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद से जांच एजेंसियां जैश-ए-मोहम्मद की असली मंशा को उजागर करने में जुटी हैं। इसी क्रम में, धमाके की आरोपी डॉ शाहीन शाहिद की डायरी से 'D6 मिशन' नामक एक बड़ी आतंकी साजिश का पता चला है। यह मिशन बाबरी मस्जिद को ढ़ाहने का बदला लेने के उद्देश्य से बनाया गया था।
'D6 मिशन' और बदले की साजिश
जांचकर्ताओं ने बताया कि 'D6 मिशन' के तहत जैश के आतंकियों ने देश के छह शहरों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। फरीदाबाद से गिरफ्तार की गई शाहीन को इस मामले में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। जब्त किए गए डिजिटल सबूतों, डायरी और कुछ नोट्स से यह भी सामने आया है कि 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस के बदले के रूप में विभिन्न शहरों में हमले करने की तैयारी थी।