Jaipur | जालोर में किसानों का महापड़ाव बुधवार को 9वें दिन भी जारी रहा। फसल बीमा क्लेम राशि दिलाने और जवाई बांध के पानी पर जालोर का हक सुनिश्चित करने की मांग को लेकर किसानों ने यह आंदोलन तेज कर दिया है। भारतीय किसान संघ के आह्वान पर जिले के 30 से अधिक संगठनों और विभिन्न समाजों ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है

किसानों ने आज जालोर बाजार बंद कराया और जिला कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। वे प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जवाई बांध के पानी के बंटवारे में जालोर को प्राथमिकता दी जाए और फसल बीमा योजना के तहत लंबित क्लेम राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित हो।

