Jaipur | जालोर जिला मुख्यालय पर जवाई नदी के पानी के एक तिहाई एक तय करने और बीमा क्लेम की लंबित राशि किसानों को दिलाने सहित मांगों को लेकर किसानों का 9 दिन से धरना जारी, जिला मुख्यालय पर धरने के तहत नौवे दिन किसानों ने जालौर शहर को बंद रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया।
किसानों की मांग है कि जालौर जिले की जवाई नदी के जवाई बांध के पानी पर जालौर जिले का एक तिहाई हक तय किया जाए और जवाई के पानी पर जालोर की पहली प्राथमिकता हो इसके अलावा पटवार मंडलों के अटके पड़े लंबित किसानों के बीमा क्लेम को किसानों को समय पर दिया जाए। किसानों का 9 दिन से धरना चल रहा है।

लेकिन अब किसानों ने आंदोलन को तेज करते हुए आज जिला मुख्यालय पर जालौर को करवाकर प्रदर्शन को और तेज किया है। जिसमें जिले के आहोर बागोड़ा सायला जालौर भीनमाल सहित जिले के बड़ी संख्या में किसान आंदोलन में शामिल हुए हैं। इस अलावा लगातार किसान धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं।



