जालोर | गणपत सिंह हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने को लेकर सरत,थुर और संधरा के सर्व समाज के लोगो ने ज़िला कलेक्टर जालोर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया कि दिनांक 28.08.2024 को गणपतसिंह पुत्र रणसिंह, जाति-राजपूत, निवासी-माण्डोली, जिला जालोर की निर्मम हत्या को करीबन 2 माह का समय होने के बाद पुलिस प्रशासन अभी तक हत्या का खुलासा नहीं कर पाई है जिसके कारण पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है।

पुलिस प्रशासन केवल आशवासन दे रहा है, और उनकी जाँच की धीमी प्रणाली के कारण मामले का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, अतः पुलिस प्रशासन शीघ्र से शीघ्र खुलासा करे अन्यथा जिला कलेक्टर जालोर के माध्यम से राजस्थान सरकार को निवेदन है कि उक्त प्रकरण की जाँच पुलिस प्रशासन द्वारा सुचारू रूप से नहीं होने के कारण उक्त जाँच CBI को सोपी जावे ताकि मृतक के परिवार को न्याय मिल सके।
इस हत्याकाण्ड के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और मृतक का परिवार इस बात से चिंतित है कि अपराधी अभी तक नही पकडा जाना हम सभी की सुरक्षा के लिये खतरा बना हुआ है।