सिरोही। राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत प्रदेशभर में लगाए कार्मिकों की कार्य अवधि समाप्त होने के आदेश पर पूर्व विधायक संयम लोढा ने एक्स पर पोस्ट कर भारत सरकार व राज्य सरकार के आदेश में दोहरे रवैये पर सवाल उठाया है।

निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग जयपुर राजस्थान सरकार ने एनयूएलएम योजना के तहत एचआर एजेंसी के अनुबंधित कार्मिकों के कार्य अवधि के संबंध में गत 18 नवंबर को प्रदेशभर के निकायों को एक आदेश जारी किया, जिसमें एचआर एजेंसी की कार्य अवधि 30 नवंबर को समाप्त होने का हवाला दिया।
इस आदेश में बताया कि भारत सरकार द्वारा उक्त योजना की अवधि बढाने के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई भी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए एनयूएलएम योजना के तहत एचआर एजेंसी शक्ति को-आॅपरेटिव सोसायटी लिमिटेड जयपुर के समस्त अनुबंधित कार्मिकों की कार्य अवधि समाप्त हो गई है।