टोंक, 09 जुलाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज टोंक में मीडिया से बात करते हुए बजरी के अवैध खनन पर सरकार को कड़ा कदम उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं अवैध गतिविधियाँ हो रही हैं और सरकार व प्रशासन सख्ती से नहीं निपटते हैं, तो इससे अन्य लोगों का साहस बढ़ेगा और लोगों का मनोबल टूटेगा।
उन्होंने कहा, "यह नौजवान पुलिस में काम करता था और उसकी शहादत से पूरी पुलिस फोर्स का मनोबल टूटेगा। मैं सरकार से आग्रह करता हूँ कि अवैध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करें। सदन के अंदर और बाहर हम यह मांग रखेंगे कि कोई भी व्यक्ति कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो, उसकी गैर कानूनी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
सचिन पायलट ने कश्मीर के कठुआ में सेना पर हुए आतंकी हमले पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आतंकी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और यह आश्चर्यजनक है कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को सितंबर से पहले जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का आदेश दिया है। "सरकार दावा करती है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। सरकार को इस पर जवाब देना होगा और सख्त कार्रवाई करनी होगी।"
बालिका शिक्षा हमारी प्राथमिकता: सचिन पायलट