जालौर | विश्व हिन्दू (HINDU) परिषद् सनातन महोत्सव समिति जालोर की ओर से 17 अप्रैल को राम जन्मोत्सव एवं राम नवमी शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसकी रूप रेखा को तैयार करने को लेकर रविवार शाम 8 बजे जालंधर नाथ धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया | सोमवार की सुबह को भैरूनाथ अखाड़ा में आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया।
सनातन महोत्सव समिति के संयोजक कैलाश माहेश्वरी का कहना है
ब्रह्मलीन शांतिनाथ महाराज की कृपा व गंगा नाथ महाराज के आशीर्वाद और प्रेमनाथ महाराज के संरक्षण में विश्व हिन्दू परिषद सनातन महोत्सव समिति, जालोर द्वारा राम जन्मोत्सव को लेकर रविवार शाम 8 बजे जालंधर नाथ धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया। एवं इसमें शोभा यात्रा को लेकर रण निति तय की गयी |
शोभायात्रा की आमंत्रण पत्रिकाओं का भी विमोशन किया गया