thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

पीएम नरेंद्र मोदी का वार: दूध में मक्खी की तरह सचिन पायलट को बाहर निकाल फेंका, अब कभी नहीं आएगी अशोक गहलोत सरकार

desk desk

पीएम मोदी ने कहा कि, गुर्जर समाज का अपमान कांग्रेस ने किया है, ये पहली पीढ़ी ने भी देखा है, दूसरी पीढ़ी भी देख रही है। राजेश पायलट के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया और अब उनके बेटे के साथ भी ऐसा कर रहे हैं।  उन्होंने दूध में मक्खी की तरह सचिन पायलट को बाहर निकाल फेंका। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 पीएम मोदी ने कहा कि, गुर्जर समाज का अपमान कांग्रेस ने किया है, ये पहली पीढ़ी ने भी देखा है, दूसरी पीढ़ी भी देख रही है। राजेश पायलट के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया और अब उनके बेटे के साथ भी ऐसा कर रहे हैं।  उन्होंने दूध में मक्खी की तरह सचिन पायलट को बाहर निकाल फेंका। 
pm narendra modi attack on ashok gehlot govt said threw out sachin pilot like fly in milk
Narendra Modi

राजसमंद | राजस्थान में गुरुवार का दिन बेहद सियासी गरमाहट भरा रहा। भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच जमकर चले शब्दों के बाण एक-दूसरे को भेदते रहे।

राजस्थान में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐसे मे वोटिंग से पहले ही सियासी तनाव भी देखा जा रहा है। 

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजसमंद के देवगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर ताबड़तोड़ बयानी हमला बोला। 

दूध में मक्खी की तरह पायलट को बाहर निकाल फेंका

पीएम मोदी ने कहा कि, गुर्जर समाज का अपमान कांग्रेस ने किया है, ये पहली पीढ़ी ने भी देखा है, दूसरी पीढ़ी भी देख रही है।

राजेश पायलट के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया और अब उनके बेटे के साथ भी ऐसा कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने दूध में मक्खी की तरह सचिन पायलट को बाहर निकाल फेंका। उन्हें गद्दार, नालायक, निकम्मा जैसे शब्दों से भी संबोधित किया गया। ये गालियां कांग्रेस कैसे झुठला सकती है? 

पीएम यहीं तक चुप नहीं रहे। उन्होंने कांग्रेसाध्यक्ष खडगे का भी जिक्र करते हुए दलित का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि एक दलित का बेटा आज कांग्रेस का अध्यक्ष है, लेकिन जयपुर में रोड शो में मल्लिकार्जुन खड़गे की फोटो नहीं दिखाई दे रही थी।

इस मुद्दे पर तो कांग्रेस के मुंह पर ताला लग गया। ये मानसिकता है कांग्रेस की। 

इसी के साथ पीएम मोदी ने ये भी कहा कि अब राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की वापसी नहीं होगी। 

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में हमारी माताओं बहनों और बेटियों ने जिस प्रकार से भाजपा के झंडे को उठा लिया है, वह काबिले तारीफ है। 

राजस्थान की महिलाएं कांग्रेस सरकार को अब एक पल भी बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं। अब राजस्थान में कभी भी गहलोत सरकार की वापसी नहीं होगी।

शेयर करें: