जालोर | राजस्थान के जालोर जिला न्यायालय में पेश हुए हैड कांस्टेबल पुनमाराम को जज को सही तरीके से सलामी न देने पर 7 दिनों की विशेष ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है।
घटना उस समय हुई जब पुनमाराम किसी केस के सिलसिले में जिला न्यायालय में उपस्थित हुए थे। न्यायाधीश के साथ कांस्टेबल का व्यवहार उचित नहीं पाया गया।

यहां तक कि हैड कांस्टेबल ने उन्हें सैल्यूट तक सही तरीके से नहीं किया। इस पर जज ने रेंज आईजी पाली को इस व्यवहार की सूचना दी। इसके बाद जालोर के पुलिस अधीक्षक ने हैड कांस्टेबल को पुलिस लाइन भेजकर सैल्यूट की सही प्रक्रिया सीखने का निर्देश दिया।