जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले ’बजरंगबली’ पूरी तरह से छा गए हैं।
मुद्दे भूल ’बजरंगबली’ का राग शुरू: राठौड़ बोले- बजरंगबली को ना ललकारे गहलोत, जला दी थी लंका
भाजपा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत शायद ये भूल गए हैं कि बजरंगबली ने रावण की लंका को आग लगाई थी, इसलिए अच्छा यही है कि अशोक गहलोत बजरंगबली को ना ललकारे।
HIGHLIGHTS
- 1 भाजपा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत शायद ये भूल गए हैं कि बजरंगबली ने रावण की लंका को आग लगाई थी, इसलिए अच्छा यही है कि अशोक गहलोत बजरंगबली को ना ललकारे।
संबंधित खबरें
भाजपा-कांग्रेस भी ’बजरंगबली’ को लेकर आमने-सामने होते दिख रहे हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान ‘कर्नाटक में बजरंगबली भाजपा के काम नहीं आए’ पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत शायद ये भूल गए हैं कि बजरंगबली ने रावण की लंका को आग लगाई थी, इसलिए अच्छा यही है कि अशोक गहलोत बजरंगबली को ना ललकारे।
इसी के साथ राजेंद्र राठौड़ ने केन्द्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की एकता पर भी कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि, कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा विपक्षी दलों ने कुनबा जोड़ा।
राठौड़ ने कहा कि यह जोड़ ना तो पहले चला था ना आगे चलेगा। यह टुकड़ा-टुकड़ा गैंग यदि एक भी हो जाए तो भी भाजपा का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।
संबंधित खबरें
जिन्हें मतदाताओं ने ही नकार दिया हो अब उनके एक होने से कुछ नहीं होने वाला।
ये तो भाजपा की मजबूती है कि जिन दलों की आपस में कोई नीतियां नहीं मिलती हो, वह अभी हमारे खिलाफ एक मंच पर आने के लिए मजबूर हो गए हैं।
आपको बता दें कि, राजस्थान में चुनावी साल में सभी पार्टियां पूरी तरह से सक्रिय है और लोगों के बीच पहुंच कर अपना माहौल बनाने की कोशिश में लगी हुई है।
ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 जून को राजस्थान के भरतपुर का दौरा करने आ रहे हैं।
जेपी नड्डा यहां नदबई विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की जनसभा के लिए प्रदेश भाजपा के नेता लगातार एक्टिव हैं जिसके चलते रविवार को राजेंद्र सिंह राठौड़ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी भरतपुर पहुंचे।
इन्होंने यहां सभा की तैयारियों जायजा लिया और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रणनीति तैयार की।
thinQ360