सायला | आज सायला में कात्यायनी माता मंदिर प्रांगण से गढ़ बावतरा कैवाय माता मंदिर प्रांगण तक विशाल केसरिया मय वाहन शोभायात्रा घोड़ों पर सवार क्षत्रिय युवाओं के द्वारा दहियावटी राजपूत संघ के तत्वाधान में आयोजित की गई।
शोभायात्रा का विसर्जन एक विशाल सभा में हुआ, सभा में महंत आशा भारती जी महाराज गोल मठ के सानिध्य, जोगेश्वर गर्ग मुख्य सचेतक, विधान सभा, राजस्थान सरकार की मुख्य आतिथ्य, उकसिंह दहिया अध्यक्ष कैवाय माता मंदिर समिति की अध्यक्षता तथा शंभू सिंह सेरणा आबकारी अधिकारी, दीपसिंह धनानी पूर्व चेयरमैन कृषि जालोर के विशिष्ठ अतिथि के रूप में आयोजित हुई।

मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पूरा क्षेत्र दहियावटी के नाम से जाना जाता है, तथा राणा चच्चदेव दहिया के ऐतिहासिक व्यक्तित्व व शासनकाल पर प्रकाश डाला।

