सिरोही। पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा ने सिरोही जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड में जाकर काकेन्द्रा निवासी भानाराम भील के भर्ती बच्चों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से दोनों बच्चों - रवि और गुडिया - की सेहत की पूरी स्थिति जानी और भानाराम भील की माताजी से तीन बच्चों की मृत्यु के कारणों पर चर्चा की।
लोढा ने चिकित्सा अधिकारियों को भानाराम के स्वास्थ्य की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए, क्योंकि उनके स्वास्थ्य रिपोर्ट में रक्त की कमी और प्लेटलेट्स की कमी पाई गई थी।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी वीरेन्द्र महात्मा ने आश्वासन दिया कि दोनों बच्चों की स्वास्थ्य निगरानी लगातार की जा रही है और चिंता की कोई बात नहीं है।