thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
जालोर

तेजू सिंह बने निरीक्षक, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

thinQ360 thinQ360 56

मोदरा। पुलिस विभाग में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और तेज़तर्रार कार्यशैली से अलग पहचान बनाने वाले तेजू सिंह को हाल ही में उप निरीक्षक (SI) से पदोन्नति प्राप्त

sho teju singh promote as an inspector rajasthan ramsin police station

मोदरा। पुलिस विभाग में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और तेज़तर्रार कार्यशैली से अलग पहचान बनाने वाले तेजू सिंह को हाल ही में उप निरीक्षक (SI) से पदोन्नति प्राप्त कर निरीक्षक (CI) बनाया गया है। पदोन्नति की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों और सहयोगियों में खुशी की लहर दौड़ गई। चंपावत साहब के नाम से विख्यात तेजू सिंह जहां भी तैनात रहे, वहां अपनी निष्पक्ष कार्यशैली और अनुशासनप्रियता के कारण लोकप्रिय रहे।

सेवा काल की शुरुआत कॉस्टेबल पद से करने वाले तेजू सिंह ने कड़ी मेहनत और समर्पण से विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई। उप निरीक्षक बनने के बाद वे जिस भी थाने में कार्यरत रहे, वहां थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभाकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया। अब निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने के बाद यह माना जा रहा है कि वे समाज सेवा और न्यायप्रिय कार्यशैली को और अधिक मजबूती देंगे।

ग्रामीणों और सहकर्मियों का कहना है कि तेजू सिंह ने हमेशा कठिन परिस्थितियों में धैर्य और साहस का परिचय दिया। कई बार जटिल हालातों में भी उन्होंने विवेक और कर्तव्यनिष्ठा से फैसले लेकर आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना कायम की। उनके आत्मीय व्यवहार और जनसेवा की भावना ने न केवल जनता का विश्वास जीता बल्कि विभागीय साथियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है।

पदोन्नति की खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए तेजू सिंह को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उनका मानना है कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत और ईमानदार सेवा का परिणाम है। विभागीय अधिकारियों और सहकर्मियों ने भी उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

पुलिस विभाग में यह पदोन्नति न केवल तेजू सिंह के लिए सम्मान की बात है बल्कि पूरे विभाग के लिए भी गर्व का क्षण है। सभी ने आशा जताई है कि वे भविष्य में भी उसी निष्ठा और ईमानदारी से समाज की सेवा करते रहेंगे और पुलिस महकमे का गौरव बढ़ाएँगे।

रिपोर्ट : नज़ीर खान

टैग: jalore
शेयर करें: