सिरोही। पंचायत समिति पिंडवाड़ा की ग्राम पंचायत वीरवाड़ा में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से शिकायत की।
इस पर जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश देते हुए पंचायत समिति के बीडीओ से पूरे मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।
पिंडवाड़ा पंचायत समिति बीडीओ नवलाराम चौधरी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जो पूरे मामले की जांच कर उन्हें रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मिलती-जुलती फर्म बनाकर लाखों रूपए का किया गबन
वीरवाड़ा ग्रामवासी परिवादी श्याम सोनी ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में आशापुरा कंस्ट्रक्शन विरोली के नाम से एक फर्म रजिस्टर्ड है, उस आशापुरा कंस्ट्रक्शन विरोली के स्थान पर श्रीआशापुरा कंस्ट्रक्शन को ग्राम पंचायत के सचिव व सरपंच की मिली भगत से उक्त विकास कार्यों का भुगतान श्रीआशापुरा कस्ट्रक्शन को किया जा रहा है।