thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
जालोर

संगठन की संरचना को मजबूत करें : विरेन्द्रसिंह चौहान

प्रदीप बीदावत प्रदीप बीदावत 11

भाजपा सिरोही शहर मंडल की बैठक में बूथ समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू, बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

HIGHLIGHTS

  1. 1 भाजपा सिरोही शहर मंडल की बैठक में बूथ समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू, बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
strengthen the structure of the organization on the occasion of sangathan parv virendra singh chauhan
Sirohi Rajasthan

सिरोही | भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व चुनाव प्रक्रिया के तहत नगर मण्डल की विशेष बैठक के दौरान निर्वाचन अधिकारी हीरालाल चौधरी एवं सहायक चुनाव अधिकारी लोकेश खंडेलवाल के सानिध्य में बूथ स्तर पर स्थानीय समिति के गठन के निर्देश देकर पार्टी के तीन शक्ति केंद्र संगठन पर्व सहयोगी को नियुक्त किया गया। 

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान ने संगठन चुनाव प्रक्रिया से अवगत करवाते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी में अग्रणी बनने का आवाहन किया।

हीरालाल चौधरी ने बूथ समिति गठन और उसमें सामाजिक समावेश आदि के बारे में जानकारी देकर निश्चित समय अवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सहायक चुनाव अधिकारी लोकेश खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी में सतत् कार्य करने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए आगे बढ़ने का पार्टी में हमेशा अवसर है और पार्टी का विचार व लक्ष्य जन जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रहती है।

जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने सक्रिय सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की भूमिका और उससे आगे बढ़ाने के अवसरों की चर्चा करते हुए कहां की समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं  को ही पार्टी में सदैव दायित्व मिलते है। 

बैठक के दौरान सभी 25 बूथों की समीक्षा की गई जिसमें नगर अध्यक्ष महेंद्र माली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली, पार्षद अरुण ओझा आदि ने आवश्यक सुझाव देकर प्रत्येक बूथ पर काम से कम 25 एक्टिव कार्यकर्ता बनाने की बात कही।

इस मौके पर सर्वसम्मति से संगठन पर्व चुनाव के लिए सारणेश्वर शक्ति केंद्र सहयोगी श्रीमती हेमलता पुरोहित, रामदेव शक्ति केंद्र गोविंद सैनी, तथा कालिका शक्ति केंद्र शंकरसिंह परिहार को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।

जानकारी देकर बताया गया कि प्रत्येक बूथ समिति में 11 एक्टिव सदस्य होंगे उनमें से तीन महिला का चयन अनिवार्य होगा।

बहुत समिति में मां की बात प्रमुख व्हाट्सएप प्रमुख लाभार्थी प्रमुख की नियुक्ति स्थानीय सामाजिक संरचना को ध्यान में रखकर की जाएगी। 

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चा, रोहित खत्री, जब्बरसिंह चौहान, रामलाल परिहार, अनिल प्रजापत, मगनलाल मीणा, रणछोड़ प्रजापत, गोविंद सैनी, जितेंद्र खत्री, हरिकिशन रावल, भंवरलाल माली, शंकरसिंह परिहार, गीता पुरोहित, हेमलता पुरोहित, मनीदेवी माली, मानकचंद सोनी, अमृतलाल सुथार, रामेश्वर कंसारा, महेंद्र खंडेलवाल, कैलाश मेघवाल, शैतानसिंह, दिनेश वैष्णव, विकास पटेल, राजेंद्रसिंह चौहान, खेताराम माली, भबुतमल प्रजापत, डायालाल माली, लक्ष्मण पुरोहित आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

टैग: sirohi bjp
शेयर करें: