जालोर | शहर से 72 किलोमीटर दूर भीनमाल शहर में नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रहे 10 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक वर्ष में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे।
श्री नीलकण्ठ महादेव मंदिर के 'प्रांगण नवनिर्माण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव' में उन्होंने कहा कि अयोध्या में बना भव्य मंदिर देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।वे कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
इस आयोजन में कार्यक्रमों की शृंखला ने धार्मिकता से ओतप्रोत माहौल तैयार कर दिया। योगी ने इस आयोजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जालोर के महान संत पीर शांतिनाथ महाराज का विशेष सान्निध्य हमेशा रहा है। योगीराज पीर शांतिनाथ महाराज का सान्निध्य एक लम्बे समय तक मिलता रहा है।
राजस्थान के जालोर में श्री नीलकण्ठ महादेव मंदिर के 'प्रांगण नवनिर्माण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव' में... https://t.co/U7uqmgr6OB