बकरे की माँ कब तक खैर मनाएगी। सोशल मीडिया पर यही कहावत नए अंदाज़ में वायरल हो रही है-वॉट्सऐप यूजर कब तक खैर मनाएंगे। मेटा कम्पनी के कर्त्ता धर्ता मार्क जुकरबर्ग के एक एलान के बाद वॉट्सऐप वेरिफिकेशन पर धन खर्च होने की चर्चाएं तेज हो गयी है।
जुकरबर्ग ने एलान किया है कि उन्होंने मेटा वेरिफाइड सर्विस को रोल आउट कर दिया है। यह मेटा सर्विस कौनसी होगी इस बात का तो उन्होंने फेसबुक पर एलान नहीं किया ,लेकिन ज्यादातर लोगों को लग रहा है कि मंदी के इस दौर में जुकरबर्ग वॉट्सऐप को भी नहीं बख्शने वाले।
यूजर्स की चिंता
उपभोक्ताओं को चिंता है कि ट्वीटर की तर्ज पर जुकरबर्ग द्वारा WhatsApp वेरिफाइड सर्विस को भी रोलआउट किया जाएगा।