thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

राजस्थानी कला-संस्कृति : बीकानेर हाउस में राजस्थानी कला-संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों को दिया जाए बढ़ावा

desk

पंत ने नई दिल्ली में चल रहे राजस्थान सरकार के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • सुधांश पंत ने कहा कि आम जन के किसी भी राजकीय कार्य में बाधा नहीं आए इसके लिए समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
programs promoting rajasthani art and culture should be promoted in bikaner house
राजस्थानी कला-संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों को दिया जाए बढ़ावा हाउस में ली अधिकारियों की बैठक, बीकानेर हाउस में राजस्थानी कला-संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों को दिया जाए बढ़ावा

दिल्ली |  राज्य के मुख्य सचिव और मुख्य आवासीय आयुक्त  सुधांश पंत ने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में राज्य सरकार के कार्यालयाध्यक्षों के साथ बैठक कर निर्देश प्रदान किए कि बीकानेर हाउस सहित दिल्ली में स्थित राजस्थान सरकार की परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बीकानेर हाउस में प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों को बढ़ाया जाना चाहिए।  पंत ने नई दिल्ली में चल रहे राजस्थान सरकार के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

सुधांश पंत ने कार्यालयध्यक्षों से राजकीय कार्यो के लंबित प्रकरणों का शीघ्रतिशीघ्र निपटारण करने के भी निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आम जन के किसी भी राजकीय कार्य में बाधा नहीं आए इसके लिए समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए।

बैठक में अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजु ओमप्रकाश मीना के अतिरिक्त राज्य सरकार के दिल्ली स्थित सभी कार्यालयों के प्रभारी भी उपस्थित थे।

शेयर करें: