नारी शक्ति का प्रवाह बहा ले जाएगा: वसुन्धरा राजे बोलीं- मातृशक्ति का रक्षा सूत्र मुझे हर मुश्किल को पार करने का हौसला देगा

वसुन्धरा राजे बोलीं- मातृशक्ति का रक्षा सूत्र मुझे हर मुश्किल को पार करने का हौसला देगा
Vasundhara Raje
Ad

Highlights

राजे ने कहा कि मौजूद महिलाओं का जोश देख कर यह तय है कि नारी शक्ति का यह प्रवाह राजस्थान की महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को बहा कर ले जाएगा।

जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा की जनसभाओं से गुम रहने वाली पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे (Vasundhara Raje) शनिवार को फिर से मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं। 

पूर्व सीएम राजे ने ’नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आभार व्यक्त किया है। 

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि मातृशक्ति की भागीदारी के बिना किसी भी राष्ट्र के नव निर्माण की कल्पना अधूरी है। 

दरअसल, राजे शनिवार को अपने सरकारी आवास पर प्रदेश भर से आई महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधावा रही थी। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां मौजूद महिलाओं का जोश देख कर यह तय है कि नारी शक्ति का यह प्रवाह राजस्थान की महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को बहा कर ले जाएगा।

ये कच्चा धागा मुझे हर मुश्किल को पार करने का हौसला देगा

उन्होंने कहा कि रक्षासूत्र यूं तो कच्चा धागा है, पर मज़बूत और अटूट है। मेरे लिए सुरक्षा कवच है। इसमें राजस्थान की संपूर्ण महिलाओं की शक्ति है जो मुझे हर मुश्किल को पार करने का हौसला देगा।

ये मुझे प्रदेशवासियों की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि महाभारत में कृष्ण की अंगुली कट गई तो द्रौपदी ने साड़ी फाड़ कर कृष्ण की उंगली पर बांधी थी। 

कृष्ण ने भी कोरवों से उनकी रक्षा की। मैं भी कृष्ण की प्रेरणा से आपकी सेवा करूंगी और हर राजस्थानी के हक़ के लिए लड़ती रहूंगी।

इसी के साथ पूर्व सीएम ने ये भी कहा कि यह धागा उसे ही बांधे जो इस धागे का धर्म निभाए, जैसे भगवान श्री कृष्ण ने निभाया। 

उन्होंने कहा कि समाज रूपी बगीचा तब ही खूबसूरत दिखेगा जब उसमें सभी किस्मों के फूल समान भाव से खिलेंगे।

अब मिलकर एक ऐसा राजस्थान बनाएं, जहां हमारी बेटियां बेखौफ़ अपना बचपन जी सकें। हमारी बहनें बिना किसी बाधा के अपने सपने पूरे कर सकें। हमारी माताएं सम्मान के साथ सिर ऊंचा करके चल सके।

Must Read: Rajasthan के highest polling booth पर कैसा चल रहा है चुनाव

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :