जयपुर |कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में सत्ता गवाने के बाद भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में कांग्रेस से सत्ता छीनकर हिसाब बराबर करने की तैयारी में जुटी हुई है।
इसके लिए भाजपा के सभी नेता एक्शन मोड पर हैं और आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के गृह जिले में शुक्रवार को एकजुट हो रहे हैं।
यहां पार्टी के तमाम दिग्गज नेता जिले के लाडनूं में दो दिन तक चलने वाले महत्वपूर्ण बैठकों में भाजपा की मौजूदा परिस्थितियों की समीक्षा करेंगे।
इसी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की रणनीति पर मंथन कर रोडमैप तैयार करेंगे।