गुजराती नव वर्ष अन्नकूट पूजा के दिन होता है। इसे गोवर्धन पूजा के नाम से भी जाना जाता है। अन्नकूट पूजा को पारंपरिक अंदाजा में मनाया जाता है। अन्नकूट पूजा दीवाली के अगले दिन की जाती है। वहीं गोंडल के अक्षरधाम में अन्नकूट उत्सव मनाया गया। इस मौके पर 700 से अधिक शाकाहारी व्यंजनों से भगवान को भोग लगाया गया।

भारतवर्ष की धार्मिक परंपरा में अन्नकूट उत्सव अपना एक विशिष्ट स्थान बनाकर रहा है। जब भी खेतों में नई फसलों पैदा होती है, तब उस फसल से तैयार हुए धन धान्य को भगवान के आगे व्यंजन के रूप में रखकर हम भक्ति अदा करते आ रहे है। सब भगवान ने दिया है। तो प्रथम भगवान को भोग लगाकर ही उसका उपयोग करना चाहिए।





