राजस्थान में मंत्री मेघवाल ने भी दिए ऐसे ही संकेत
कर्नाटक के बाद राजस्थान में भी बजरंग दल पर बैन के कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे है।
गहलोत सरकार के मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता आपराधिक कृत्यों में शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि देवताओं के नाम पर दल बनाकर अपराध किए जा रहे हैं। बजरंग दल में वो लोग शामिल है जिनका बैकग्राउंड आपराधिक है।
इसमे शामिल लोग धर्म के नाम पर लोगों से मारपीट करते हैं और उनकी हत्या की साजिश रचते हैं।
ऐसे लोगों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिस पर केन्द्र सरकार से चर्चा करने के बाद राजस्थान सरकार फैसला लेगी।
इसी के सा मंत्री मेघवाल ने ये भी कहा कि, महात्मा गांधी की हत्या करने के बाद तत्कालीन गृहमंत्री सरदार पटेल ने आरएसएस पर भी बैन लगा दिया था।
राजस्थान में भी भाजपा कांग्रेस के इस कदम को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।
वहीं, सीएम गहलोत से तकरार को लेकर सुर्खियों में बने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा है कि धर्म के नाम पर तुष्टीकरण करते करते कांग्रेस और कितना गिरेगी!
सत्ता के लालच ने इन्हे संघ, बजरंग दल, भाजपा, हिंदू ही नहीं भारत का भी विरोधी बना दिया है।
बजरंग दल को प्रतिबंधित करने का चुनावी फंडा कांग्रेस की नफरत की पराकाष्ठा उजागर करता है।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने तो इसे कांग्रेस का नहीं बल्कि तालिबान का घोषणा पत्र कह दिया है।
उन्होंने कहा कि, जिस पार्टी के नेता बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकियों के मर जाने पर आंसू बहाते हो, जिस पार्टी का इतिहास ही आतंक और आतंकवादियों के तुष्टिकरण का हो, उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है।