thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

भागीरथ चौधरी अजमेर से 3 लाख 27 हजार 466 से जीते 

desk desk 29

भागीरथ चौधरी का पिछली बार की जीत से कम रहा अंतर |

HIGHLIGHTS

  1. 1 अजमेर लोकसभा चुनाव सीट से भाजपा के भागीरथ चौधरी 3 लाख 27 हजार 466 से जीत गए
  2. 2  भागीरथ चौधरी पिछली बार 4 लाख 16 हजार 424 वोट से जीते थे। इस बार ये जीत का अन्तर कम रहा |
bhagirath chaudhary won from ajmer by 3 lakh 27 thousand 466
भागीरथ चौधरी की जीत का जश्न

अजमेर | अजमेर लोकसभा चुनाव सीट से भाजपा (BJP) के भागीरथ चौधरी 3 लाख 27 हजार 466 से जीत गए है। उन्होंने कांग्रेस (INC) के रामचन्द्र चौधरी को हराया।

भागीरथ चौधरी को 7 लाख 41 हजार 151 मत मिले। वहीं कांग्रेस (INC) के रामचंद्र चौधरी दूसरे नंबर पर रहे और उनको 4 लाख 13 हजार 685 मत मिले। भागीरथ चौधरी पिछली बार 4 लाख 16 हजार 424 वोट से जीते थे। इस बार ये जीत का अन्तर कम रहा।

26 अप्रैल को हुई वोटिंग 59.65% प्रतिशत मतदान हुआ था। अजमेर में 19 लाख 95 हजार 699 वोटर में से 11 लाख 90 हजार 439 ने मतदान किया था। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले अजमेर में इस बार वोटिंग प्रतिशत (voting percentage) कम रहा। पिछली बार 67.32% वोटिंग हुई थी। इस बार 59.65% मतदान हुआ। गर्मी और मतदाताओं (Voters) में उत्साह कम होने के कारण वोटिंग में 7.67% की गिरावट आई। 

मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भागीरथ चौधरी को दी शुभकामनाएं।

शेयर करें: