thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

अतिथियों का हो भव्य स्वागत-सत्कार- राजस्थान की महान संस्कृति की मिले झलक - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

thinQ360 thinQ360

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार देर रात को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के प्रस्तावित राजस्थान दौरे की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्थान के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। इसकी सभी तैयारियां सुनिश्चित क

HIGHLIGHTS

  1. 1 मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अतिथियों के आवास, सुरक्षा, परिवहन, खानपान, पर्यटन सहित सभी जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लिए यह एक महत्वपूर्ण दौरा है, आयोजन से जुड़े सभी लोग मिलकर इसका भव्य एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करें।
bhajanlal sharma reviewed the preparations for the proposed rajasthan visit of prime minister narendra modi and french president emmanuel macron
CM Bhajan Lal Sharma Meeting

जयपुर, 25 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार देर रात को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के प्रस्तावित राजस्थान दौरे की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्थान के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। इसकी सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं।  

शर्मा ने कहा कि मेहमानों के स्वागत में राजस्थान की महान संस्कृति की झलक देखने को मिले। दौरे के दौरान उपयोग किए जाने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के लोक-कलाकारों द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि मेहमान प्रदेश की लोक-कलाओं से रूबरू हो सकें। साथ ही, उन्होंने वाहनों के सुचारू आवागमन एवं पार्किंग की उपयुक्त व्यवस्था हेतु दिशा-निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अतिथियों के आवास, सुरक्षा, परिवहन, खानपान, पर्यटन सहित सभी जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लिए यह एक महत्वपूर्ण दौरा है, आयोजन से जुड़े सभी लोग मिलकर इसका भव्य एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू. आर. साहू, पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ, प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन विभाग दिनेश कुमार, प्रमुख शासन सचिव पर्यटन श्रीमती गायत्री ए. राठौड़, आयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण श्रीमती मंजू राजपाल, जिला कलक्टर जयपुर प्रकाश राजपुरोहित, जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त श्रीमती रूक्मणि रियार, जयपुर हैरिटेज नगर निगम आयुक्त अभिषेक सुराणा तथा विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ प्रमुख स्थानों का अवलोकन भी किया। 

शेयर करें: